जमशेदपुर, जनवरी 16 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर जिला भर से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा चापाकल गाड़ने, जमीन अतिक्रमण, झारखंड आंदोलनकारी हेतु प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, रास्ता रोकने, गुमशुदा नाबालिग पुत्र की खोजबीन, भूमि विवाद, गन लाइसेंस ट्रांस्फर, सड़क निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना का लाभ, नाली निर्माण, विधवा पेंशन समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों वाले आवेदन दिए गए। उपायुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉ...