रांची, जनवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने समाहरणालय परिसर से जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, बाजार-हाट, चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। रथ के माध्यम से सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, ग्रीन राशन कार्ड योजना, अंत्योदय एवं गुलाबी राशन कार्ड योजना, खाद्यान्न वितरण योजना और पीजीएमएस के माध्यम से जन शिकायत निवारण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही 15 दिसंबर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.