कोडरमा, जनवरी 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान आमजनों द्वारा मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने, मुआवजा की राशि भुगतान करने, जबरन चारदीवारी करने, जमीन दस्तावेज, के वाला हेतु सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ऋतुराज ने सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...