कोडरमा, फरवरी 7 -- उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, कार्रवाई के दिए निर्देश कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को क्रमवार सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। शेष मामल...