लोहरदगा, दिसम्बर 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। मध्यप्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में विजेता भारतीय टीम में शामिल लोहरदगा जिले के तीन खिलाड़ियों; रोहित हेम्ब्रम, नंदजीत मुंडू एवं प्रशांत तिर्की को शनिवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने स्मृति चिह्न व ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया। यह सभी खिलाड़ी आवासीय बालक फुटबाल सेन्टर के हैं। खिलाड़ी नंदजीत मुंडू ने एक मैच में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। झारखंड फुटबॉल टीम ने फाइनल में पंजाब की टीम को 7-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती थी। तीनों खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिये एक-एक गोल कर ट्रॉफी जीतने में अपनी भूमिका निभायी थी। उपायुक्त ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने ...