जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं जमशेदपुर सदर बीडीओ सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसी साइकिल मिली थी जो चलने योग्य नहीं थी।प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद तत्काल टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं की खराब साइकिल को बदलकर नई साइकिल उपलब्ध करा दी गई। साथ ही, संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो तथा खराब साइकिल को तत्काल स्टॉक से हटाया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.