दुमका, जनवरी 3 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति की भी समीक्षा की। श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी प्रखंडों में तिथिवार व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ संगठित मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने पर बल दिया, जहां से श्रमिक रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं। इन क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित कर पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया। नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.