दुमका, दिसम्बर 9 -- दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ वे स्नान करते हैं। ऐसे में शिवगंगा की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में बासुकीनाथ मंदिर के विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक निदेश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.