दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रतिनियुक्त एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी टीमों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार पूर्णतः समाप्त हो गया है। इसके बाद किसी भी प्रकार की जनसभा, जुलूस, प्रचार-प्रसार, लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार करना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति, प्रत्याशी इन नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तत्काल नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से यदि किसी भी प्रकार की नकद राशि, उपहार, वस्तु, शराब या अन्य प्रलोभन सामग्री का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.