पाकुड़, अप्रैल 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में वर्ष 2025 तक टीबी को खत्म करने के लक्ष्य को किस प्रकार पूरा करना है, इस पर गहनता से विचार विमर्श किया गया और उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला में टीबी को वर्ष 2025 में ही जड़मूल से खत्म करने के लिए अथक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है। उपायुक्त ने टीबी मरीजों के डीबीटी हेतु बैंक डिटेल्स का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने को कहा। संभावित टीबी केस को चिन्हित करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही निश्चय पोषण योजना को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने वर्तमान में इलाजरत मरीजों की सूची की मांग की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.