दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के सफल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा द्वारा नगर परिषद दुमका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम मतदान की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.