पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोषागार से संबंधित विभिन्न अभिलेखों, रोकड़ बही, स्ट्रांग रूम एवं कार्यालय कक्ष का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी सारती तोपनो ने उपायुक्त को पीएल अकाउंट सहित कोषागार से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोषागार से जुड़े सभी कार्यों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जा रहा है तथा वित्तीय अभिलेखों का संधारण नियमानुसार किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नॉन-ज्यूडिशियल रजिस्टर, कोर्ट फीस स्टांप रजिस्टर, एडवोकेट वेलफेयर फंड स्टांप रजिस्टर, चेक पंजी, आरडीएस डिवीजन आवंटन व्यय पंजी तथा कोषागार स्थापना रोक...