रांची, जुलाई 31 -- खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा द्वारा गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से ली एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का निरीक्षण भी उपायुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.