कोडरमा, सितम्बर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान हेतु पहुँचे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर इसकी सूचना आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए। जनता दरबार के दौरान भूमि, राजस्व, पेंशन, आवास, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर ही कई मामलों का समाधान कर दिया गया जबकि शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.