लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें। उन्होंने आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.