रांची, अगस्त 11 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में कारा सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने एवं परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर उपायुक्त ने उप-कारा, खूंटी में लगाए गए सुरक्षा उपकरणों, जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य यांत्रिक उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और इनके सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप कारा की सुरक्षा व्यवस्था में और मजबूती लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर उप-कारा का औचक निरीक्षण करने का निर्देशन दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना कम हो पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.