कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस अवसर पर नागरिकों ने आंबेडकर आवास योजना, जमीन का लगान रसीद कटाने, मानदेय चालू कराने, भूमि हड़पने, पेंशन, अबुआ आवास निर्माण में अतिक्रमण वाद दर्ज कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रस्तुत किए। चंदवारा प्रखंड के कांको ग्राम निवासी प्रमिला देवी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब हैं और अपने मिट्टी के घर की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने आंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले का सत्यापन कर योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डोमचांच प्रखंड क...