दुमका, फरवरी 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में लागू विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने परिसर का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों, तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...