गोड्डा, जनवरी 30 -- गोडडा प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , गोड्डा अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले में उपलब्ध आधार सेवाओं की प्रगति एवं आधार सेवा केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि जहां आधार इनरोलमेंट सेंटर सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं उनके जगह पर नए आधार ऑपरेटर को नियुक्त किए जाएं आधार एनरोलमेंट में प्रगति हेतु डीपीओ यूआइडीएआइ, गोड्डा को निर्देश दिए गए कि इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाएं। समीक्षा के क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गोड्डा को निर्देश दिए गए कि वे अपने सभी महिला पर्यवेक्षिका को प्रशिक्षित कर यूआइडीएआइ संबंधी परीक्षा में पास करा...