हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी की संस्तुति पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्याय इतिहास के गहन जानकार हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...