प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- प्रयागराज। जिला ओलंपिक संघ प्रयागराज की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन सिविल लाइंस स्थित सरोजिनी नायडू मार्ग परिसर में जिला खेल संघों के अध्यक्ष महामंत्री और अन्य पदाधिकारी के समक्ष संपन्न हुआ। मान्यता प्राप्त खेल संगठनों के अध्यक्ष और महासचिव ने सर्व समिति से प्रो. पवन कुमार पचौरी को ओलंपिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चयनित किया। प्रो. पवन कुमार पचौरी तीरंदाजी संघ प्रयागराज तथा टेनिस बॉल क्रिकेट संघ प्रयागराज के अध्यक्ष हैं। वे प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के दो बार सचिव भी रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के शिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.