किशनगंज, जनवरी 9 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के आम लोगों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सदर अस्पताल किशनगंज में प्रयास लगातार तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सदर अस्पताल में गुणवत्ता सुधार को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने की। बैठक में चयनित विभागों के प्रभारी, जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक, अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में चल रहे गुणवत्ता सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का आकलन करना तथा आगामी निरीक्षण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। विभागीय व्यवस्थाओं की गहन सम...