पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज की आवश्यकता, कल की चुनौती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 जनवरी को किया जाएगा। कार्यशाला दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। कार्यशाला संयोजक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान उपयोग, शिक्षा एवं वाणिज्य क्षेत्र में इसके बढ़ते प्रभाव, भविष्य की संभावनाओं तथा इससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों से कार्यशाला में प्रतिभाग करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...