औरंगाबाद, फरवरी 12 -- प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाली शिवगंज-बैदराबाद मुख्य पथ पर बुधई मोड़ से उपहारा सोता तक अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी तथा उपहारा थाना को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपेंद्र राम, राजकुमार, उपेंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, मनोज कुमार, मधेश्वर पासवान, पप्पू कुमार, ललन शर्मा, रामदास साव, महेश साव, पिंटू कुमार और सुरेश साव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.