बेगुसराय, जनवरी 16 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना एसडीबी बालिका प्लस टू विद्यालय, दशरथपुर मंसूरचक पहुंचकर गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार व बीईओ सुनील कुमार राय ने जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान वर्ग कक्ष बंद पाया। बच्चों को समय से पहले ही छुट्टी दे दी गई थी। जब शिक्षक उपस्थिति पंजी की जांच की गई तो उसमें शिक्षिका इंदु कुमारी की हाजिरी 16 जनवरी तक बनी हुई थी जबकि वह विद्यालय में अनुपस्थित थी। यह देख डीएम ने अनुपस्थित शिक्षिका का छुट्टी संबंधित आवेदन या मोबाईल फोन से सूचना दिये जाने के बारे में एचएम अनिल कुमार से पूछा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। इस पर डीएम ने एचएम अनिल कुमार को जमकर फटाकार लगाते हुए पूछा कि विद्यालय में बच्चों को छुट्टी देने का आदेश किसने दिया, बिना सूचना गायब...