नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब सोमवार शाम को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स पर बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। जिसमें लिखा गया है, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राज्यसभा के उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब उपसभापति हरिवंश ही राज्यसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही संचालित करेंगे। हरिवंश उपसभापति के तौर पर धनखड़ की मौजूदगी में भी अहम मौकों पर कार्यवाही का संचालन करते रहे हैं। उन्हें संसदीय कार्यवाही के संचालन का पर्याप्त अनुभव भी है। हालांकि, मौजूदा पेचीदा राजनीतिक हालात में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.