भागलपुर, फरवरी 17 -- नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव को फरवरी 2023 में गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त विश्वजीत उर्फ विशवा (26) पिता उमाशंकर मंडल ग्राम गांधीपुर थाना बरियारपुर जिला मुंगेर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके खिलाफ सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त ने सुल्तानगंज पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया है और पुलिस को इस घटना के संबंध में विस्तार से आवश्यक जानकारी दी है। बताया कि घटना को अंजाम दिए जाने के बाद बाइक लेकर भाग जाने में सफल रहे थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना से संबंधित जानकारी दी है। गिरफ्तार अभियुक्त इसके पूर्व बरियारपुर थाना से लगभग आधा दर्जन संगीन मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.