कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। थाईलैंड में हुई वूमेंस जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जूनियर हैंडबाल टीम ने रजत पदक जीतकर उपविजेता बनी। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को उज्बेकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम में आर्थिक तंगी से लड़ करके वैश्विक फलक पर पहुंचीं, शहर की बेटी सौम्या अपने दमदार खेल की बदौलत टूर्नामेंट में सनसनी बन गई। सौम्या अब पांच से 10 दिसंबर के बीच लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाले फेडरेशन कप में भी खेलेंगी। दर्शनपुरवा के ओमनगर निवासी सौम्या दमदार खेल का प्रदर्शन कर परिवार की पहचान बन गई है। बतौर लेफ्ट विंग खिलाड़ी के रूप में भारतीय महिला टीम में शामिल हुईं सौम्या दो बार जूनियर नेशनल व तीन बार स्कूल जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में अपना दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.