पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर, संवाददाता। रंजिशन उपलो में आग लगा दी गई थी। आग बुझाने के दौरान ग्रामीण और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया था। तलवार लगने से कई लोग जख्मी हो गए थे। तमंचा लहराकर दहशत भी फैलाने का आरोप लगाया गया। पुलिस फोर्स पहुंचने पर सभी धमकी देकर भाग गए थे। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में उपचार चल रहा है। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी बंशीधर ने बताया 13 मार्च की रात 10 बजे गांव के रहने वाली कमलिया पत्नी ओमप्रकाश ने उपलो (बठिया) में आग लगा दी थी। ग्रामीण अपने भाई भूपराम, भतीजा रामपाल, पुत्र कांता प्रसाद के साथ आग बुझाने पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद कुछ लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। तलवार लगने से भूपराम व रामपाल जख्मी हो गए थे। दहशत फैलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.