मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। क्षेत्र के ग्राम नगरिया अंगोथा में तहसील प्रशासन की साठगांठ से आरोपियों ने एक दर्जन लोगों के उपले पाथने व घूरा के स्थान को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। पीड़ितों ने कलक्टर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और न्याय मांगा। बुधवार को ग्राम नगरिया निवासी सोनम पत्नी प्रदीप कुमार, रिंकू जाटव पुत्र ज्ञानदास, उषा पत्नी सर्वेश, ममता पत्नी प्रवीण, रूबी पत्नी बंटू, वेदलता पत्नी सुरेंद्र सिंह, मिथिलेश पत्नी मनोज कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव के ही नामजदों ने प्रशासन से मिलकर जेसीबी द्वारा उनके उपले पाथने व घूरा डालने के स्थान को जेसीबी से ध्वस्त कर कब्जा कर लिया है। पीड़ितों ने डीएम से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। डीएम ने शिकायती पत्र लेकर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.