बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- उपलब्धि : जिला के 9 छात्र नेट-जेआरएफ में हुए सफल नव नालंदा महाविहार के पालि विभाग का नेशनल लेवल पर बजा डंका महाविहार सुदृढ़ शोध परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जीता-जागता प्रमाण फोटो : 07 नालंदा 01: नेट-जेआरएफ में सफल नव नालंदा महाविहार। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार (मानित विश्वविद्यालय) के पालि विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में नौ छात्रों ने सफलता पायी है। महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। बताया कि यह परिणाम नव नालंदा महाविहार की सुदृढ़ शोध परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जीता-जागता प्रमाण है। हमारे छात्र भविष्य में उच्च शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे...