मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। भारतीय डाक विभाग के चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी ने वर्ष 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से न केवल बिहार परिमंडल, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। जनसेवा, तकनीकी नवाचार, व्यवसाय विस्तार तथा आधारभूत संरचना सुधार के क्षेत्र में प्रमंडल की उपलब्धियां सराहनीय रही हैं। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में चंपारण डाक प्रमंडल ने राज्य व देश स्तर पर नंबर वन होने का गौरव हासिल किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खोलने में नंबर वन : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) मोतिहारी शाखा ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 12,21,000 बचत व चालू खाता खोल कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अप्रैल से दिसंबर 2025 तक लगभग एक लाख अस...