गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग अकादमी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में योगेश ने अपना पहला राष्ट्रीय स्तरीय पदक प्राप्त किया। योगेश गुर्जर ने 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में 600 में से 581 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 21 वर्षीय योगेश वर्तमान में ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और कम उम्र में ही शूटिंग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उनका पहला राष्ट्रीय स्तर का पदक है, जबकि इससे पहले वे तीन राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक सहित कुल तीन पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि उनके खेल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। योगेश फिलहाल गुरुग्राम स्थित एकलव्य शूटिंग एकेडमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आने वाले समय में उनके लिए अंतरराष्ट्रीय ट्रायल भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.