गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सोनीपत में आयोजित सीनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम के हरकेश ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अर्जुन चौधरी ने भी अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में ही अर्नव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक हासिल किया, जबकि 70 किलोग्राम भार वर्ग में तीपू ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में जयदव ने संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद कांस्य पदक जीता। स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब 27 से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वा...