गंगापार, फरवरी 19 -- उपरौध राजबहा की कुछ नहरों के हेड पर बसे गांवों में पानी आया, जबकि टेल पर बसे तमाम गांवों की खेती अभी पानी की प्रतीक्षा में है। नहरों के कुछ भाग में अभी मरम्मत का काम होने से पानी की आपूर्ति रोकी गयी है। सोनभद्र जनपद के सिरसी जलाशय से संबद्ध मांडा के उपरौध राजबहा की कुछ नहरों के हेड पर बसे गांवों तक पानी आ जाने से संबंधित गांवों के किसानों में काफी खुशी है। दसवार माइनर के मोजहरा, लतीफपुर आदि गांवों के सामने मरम्मत का काम चलने से अभी सिंचाई अधिकारियों ने पानी रोका है। इसके अलावा मझिगवां, बदौआ माइनर के टेल पर बसे गांवों तक पानी न पहुँच पाने से इन नहरों के हेड पर बसे किसानों में काफी निराशा है। उपरौध राजबहा के अलावा उमापुर पंप कैनाल से संबंधित बामपुर माइनर, आहोपुर, उमापुर, कनेवरा, दिघिया आदि गांवों की नहरों में पानी न छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.