वार्ता, दिसम्बर 7 -- उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर में कहा कि अखंड भारत के निर्माण में सरदार साहब का योगदान पीढ़ियों तक अमर रहेगा। लौहपुरुष, देश के पहले गृहमंत्री एवं भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के करमसद से निकली 'सरदारएट150' राष्ट्रीय एकता पदयात्रा 11 दिनों के परिभ्रमण के बाद एकतानगर स्थित सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' परिसर में पूर्ण हुई। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल हमारे श्रेष्ठ राष्ट्रीय नायक थे, जिन्होंने कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण किया। अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान पीढ़ियों तक अमर रहेगा। देशभर में आयोजित 1300 से अधिक पदयात्राओं में 14 लाख से अधिक युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.