नैनीताल, जून 26 -- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान बेहोश हो गए। बताया जाता है कि उपराष्ट्रपति स्पीच देने के बाद मंच से नीचे उतरकर दर्शकों में बैठे अपने पूर्व संसदीय सहयोगी महेंद्र सिंह पाल की तरफ बढ़े। इस मौके पर धनखड़ और पाल एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए। एक दूसरे से बात करने के कुछ देर बाद धनखड़ ने पाल को गले लगाया और उनके कंधों पर ही बेसुध हो गए। बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के वकील महेंद्र सिंह पाल 1989 में लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उस दौरान धनखड़ राजस्थान के झुंझनू से सांसद थे। महेंद्र सिंह पाल के कंधों पर ही बेसुध होने के दौरान कुछ ठीक नहीं होने का अहसास होते ही उपराष्ट्रपति की मेडिकल टीम तुरंत हरकत में आई। टीम ने उनको होश में लाया। फिर धनखड़ राजभवन के लिए रवाना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.