नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, व.सं। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। निगम पार्षद मुकेश गोयल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएं कि पार्षदों के वार्ड के लिए बजट की व्यवस्था कर विकास कार्यों को शुरू कराया जाए। गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पिछले ढाई वर्ष के निगम के शासनकाल में जनता से जुड़े कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव, सड़क-नालियों का निर्माण व मरम्मत से लेकर सफाई व्यवस्था तक का बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.