नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एक एमसीडी शिक्षक पर लगे दंड को कम करते हुए उसे बड़ी राहत दी है। शिक्षक पर उसकी पत्नी ने घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद एमसीडी आयुक्त ने उस पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा लागू कर दी थी। शिक्षक द्वारा दायर अपील पर सुनवाई करते हुए एलजी ने इस सजा को अत्यधिक बताते हुए इसे बदलकर एक वर्ष के लिए वेतनमान में एक स्तर की कटौती (बिना संचयी प्रभाव) कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि वह अपने बेटे को गणित के पहाड़े न सुना पाने पर पीटता था और पत्नी के विरोध करने पर हिंसक हो गया। इससे पहले 2 अप्रैल 2021 को शिक्षक ने भी स्थानीय पुलिस में अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.