दुमका, दिसम्बर 2 -- दुमका, हिटी। उपराजधानी दुमका में सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाया रहा। बीच में एक बार थोड़ी देर के लिए लोगों सूर्य का दर्शन किया। सोमवार को उपराजधानी दुमका में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ है। खासकर बुजुर्गो को दिन भर गर्म कपड़े में देखा गया। ठंड हवा के साथ कोहरा का प्रकोप रहा। हलांकि बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की माने तो खेतों में कटा हुआ धान की फसल पड़ा हुआ है। अगर बारिश हुई तो खेत मे पड़ा धान फसल में सड़न उत्पन्न हो जाएगी। पुआल भी सड़ जाएगी। जो नुकसान का कारण बन जाएगा। बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बारिश हुई तो आलू की फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.