दुमका, जनवरी 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका झारखंड की उपराजधानी है। किसी भी शहर की अपनी पहचान उस शहर की स्वच्छता से बनती है। उपराजधानी होने के बाद भी लाखों रुपए की राजस्व प्रतिमाह देने वाले दुमका शहर के बीचों बीच स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बस स्टैंड में सुविधाओं का अभाव है। गंदगी ऐसी की दुमका के अलावे राज्य के विभिन्न जिलों से ही नहीं अन्य राज्य के महानगरों से लंबी रुट की बसें पकड़ने के लिए आने वाले परिवार को मुंह पर रुमाल लगा बस पकड़ना पड़ रहा है। नगर परिषद के अध्यिकारियों की ओर से कभी इसकी स्वच्छता पर ध्यान दिया गया और न ही किसी जनप्रतिनिधि की ही। दुमका नगर परिषद होने के बावजूद बस स्टैंड में समस्याएं काफी हैं। यहां गंदगी की समस्या सबसे बड़ी है। साफ-सफाई की कमी के कारण पूरा परिसर यूरिन की दुर्गंध से ग्रसित है। जिससे यात्रियों को काफी परेशान...