मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आईसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यों में खराब प्रदर्शन करने वाले सभी सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा तथा कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में डीपीओ आईसीडीएस एवं सभी सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन में शिफ्ट करने के लिए भूमि चयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चयन शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही जिन केंद्रों का भवन निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, उसे मिशन मोड में प्रारंभ कर सम...