बेगुसराय, जून 27 -- बरौनी। सोनपुर मंडल में शुक्रवार को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार ने की।बैठक में सदस्यों द्वारा सोनपुर मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों की यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, टिकट बुकिंग प्रणाली, रेल सेवाओं की नियमितता व व्यापारिक हितों से संबंधित मुद्दों को विस्तार से रखा गया। सदस्यों ने स्थानीय व्यापारिक संगठनों से प्राप्त सुझावों व समस्याओं को भी साझा किया। इसमें मुख्य रूप से प्रमुख स्टेशनों पर बेहतर पेयजल सुविधा, सीटिंग अरेंजमेंट, डिजिटल सूचना बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था व महिला यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष जैसी आवश्यकताओं पर बल दिया गया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.