लातेहार, जून 3 -- संवाद- 7 उपयाजक नेलशन कुजूर का किया गया पुरोहिताभिषेक जो मुझे बल प्रदान करते है,मैं उनकी सहायता से सब कुछ कर सकता हूं- फादर नेलशन महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के संत जोसेफ चर्च के प्रांगण में मंगलवार को उपयाजक का पुरोहिताभिषेक सम्पन्न हुआ। उक्त अनुष्ठान बिशप थियोडोर मास्करेनहास की अध्यक्षता में की गई। मौके पर 50 पुरोहित, हजारों मसीही और परिवार के लोग मौजूद थे। प्रभु भोज समारोह सुबह सात बजे पारंपरिक आदिवासी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। अपने प्रवचन में बिशप थियोडोर ने पुरोहिताई के गहरे अर्थ पर प्रकाश डालते हुए सेवा, नम्रता और ईश्वर व उसके लोगों के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने नव अभिषिक्त फादर नेलशन कुजूर से आग्रह किया कि वे गरीबों और वंचितों के लिए प्रभु यीशु के समान एक सच्चे चरवाहे बनें। फादर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.