बेगुसराय, फरवरी 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद नेहा कुमारी की स्कार्पियो पर लगे नेम प्लेट को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ कर फेंक दिया गया। इस बाबत उपमुख्य पार्षद ने फुलवड़िया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि बुधवार की रात दीनदयाल रोड में वह अपनी गाड़ी खड़ी कर श्रद्धांजलि सभा में गई थीं। इसी दौरान उक्त घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...