कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक हीरालाल ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन से लेकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक वार्ता हुई। हीरालाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने एसआईआर में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और नियंत्रित है, जिसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आम जनता के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों के मुद्दे पर बातचीत करते हुए हीरालाल ने कहा कि प्रदेश में ...