रामपुर, मार्च 22 -- जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ आवास पर मुलाकात की। इस दौरान संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में भाजपा को और मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार युवा नेतृत्व पर प्रदेश और केंद्र के संगठन ने भरोसा जताया है वह युवा नेतृत्व बेहतर करेगा। इसके बाद वह प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री जेपीएस राठौर से मिले। साथ ही कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.