प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती 2025 और आगामी यूपी पीजीटी भर्ती में बिना सूचना बीएड अनिवार्य किए जाने के विरोध में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती पोर्टल पुनः खोलने, आगामी पीजीटी भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को अंतिम अवसर देने और बीएड लागू करने से पहले तीन वर्ष का संक्रमण काल प्रदान करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और तैयारियों का उचित सम्मान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.