पटना, जनवरी 30 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा की मौत मामले में एसआईटी की जांच की अद्यतन जानकारी ली है। पुलिस महकमे को जल्द इस मामले को सुलझाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सरकारी आवास पर नीट छात्रा मामले की जांच की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, पटना के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और मामले की जांच कर रहे एसआईटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने पूरे मामले की गहनतापूर्वक जांच करने, पीड़ित परिजनों की बातों का संज्ञान लेते हुए जांच में शामिल करने, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.