मुंगेर, फरवरी 16 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा ऊंचेश्वर नाथ मंदिर, देवघरा में आयोजित चार दिवसीय मेले का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को किया। उन्होंने इस मौके पर तारापुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार के विकास का संकल्प दोहराया एवं क्षेत्रीय विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग के फोरलेन निर्माण, रक्सौल से हल्दिया भाया मुंगेर तारापुर संग्रामपुर होते सड़क निर्माण, गंगटा जंगल में थ्री लेन सड़क तथा बरियारपुर-गंगटा-संग्रामपुर होते जमुई तक फोरलेन सड़क निर्माण किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने भीमबांध क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.